Top News

हाथरस- खोंडा हजारी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के मायके वाले दहेज लगा रहे हत्या का आरोप

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव खोंडा हजारी में आज एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में भारी सनसनी फैल गई है तथा घटना के बाद से ससुराली फरार हो गये हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है तथा मृतका के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
बताते हैं कोतवाली क्षेत्र के गांव खोंडा हजारी निवासी काॅलोनाइजर ठा. पप्पू सिंह के पुत्र हेमंत कुमार की लगभग 1 साल पूर्व शादी जनपद आगरा के रूनकता निवासी ठा. महेन्द्र सिंह की पुत्री राधा से हुई थी। आज सुबह घर पर अपने कमरे में करीब 23 वर्षीय श्रीमती राधा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पडी मिली तथा परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु बागला अस्पताल भी ले जाया गया जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर से गांव में भारी सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई तथा सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को भी दे दी गई जिस पर वह भी आ गये तथा मायके वालों के आ जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा घटना के बाद से ससुराली जहां फरार हो गये वहीं मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
उक्त सम्बंध में कोतवाली प्रभारी सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं आयी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने