हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के एटा जीटी रोड पर डीजल लेकर लौट रहे एक साइकिल सवार को एक अज्ञात वाहन द्वारा रौंदकर मौत के घाट उतारे जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अलीगढ-एटा जीटी रोड को जाम कर दिया और जमकर हंगामा व हायतौबा की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इकबालपुर निवासी करीब 45 वर्षीय करन पाल सिंह पुत्र हरप्रसाद आज सायं एटा जीटी रोड स्थित मण्डी समिति के पास एक पेट्रोल पम्प से डीजल लेकर अपनी साइकिल पर सवार गांव लौट रहा था तभी एटा की ओर से पीछे से आये तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड लग गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर बैलगाडी खडी कर जाम लगा दिया तथा जमकर हायतौबा की। जाम की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल भी पहुंच गये और जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझाकर करीब 1 घण्टे बाद जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।