हाथरस। शहर के चावड गेट स्थित मां चामुण्डा के सामने नगर पालिका की जमीन पर एक व्यापारी द्वारा कराये अवैध निर्माण कार्य को लेकर आज भाजपा सभासद व भाजपा नेता जिलाधिकारी से मिले और उन्हें शिकायत सौंपी तथा पालिकाध्यक्ष व अधिकारियों पर मोटी रकम लेकर नियम विरूद्ध कार्य करने का आरोप लगाकर जांच कराकर कडी कार्यवाही की मांग की।
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह से आज भाजपा सभासद श्रीमती बीना जैन, आशीष गोयल व सभासद प्रतिनिधि/भाजपा शहर कोषाध्यक्ष धीरज जैन मिले और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा तथा शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि शहर के चावड गेट चैकी चुंगी नगर पालिका की नसूल की जमीन है लेकिन उस पर एक व्यापारी द्वारा बिना किसी परमीशन के निर्माण कार्य कराया जा रहा है जबकि उसका कोई नक्शा भी नहीं है और ना ही बोर्ड में ऐसा कोई प्रस्ताव पास हुआ।
शिकायती पत्र में आरोप है कि नगर पालिका की मुखिया व अधिकारियों द्वारा मोटी रकम लेकर किरायेदारी बढाकर नाम परिवर्तन किया है जो कि नियम विरूद्ध है तथा किन-किन शर्तो को लागू किया है वह स्टाम्प पेपर हैं कि नहीं। उन्होंने डीएम से उक्त प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।