हाथरस। जनपद में बदमाश बेखोफ खुले घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन उन पर लगाम कस पाने में नाकाम साबित हो रहा है। और बदमाश लगातार पुलिस को चुनोती देकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीती देर रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर सिकंदराराव में तैनात एडीओ राम गोपाल उपाध्याय से 1 लाख 52 हजार रूपये तथा सरकारी कागजातों से भरा बैग लूट लिया। जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने चोरी में दर्ज की है।
। एडीओ देर रात जिला अधिकारी आवास से विभागीय मीटिंग समाप्त करके अपने घर बापस लौट रहे थे।
बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने आए पीडित रामगोपाल उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार की देर शाम डीएम ने अपने आवास पर एक मीटिंग रखी थी। जिसमें सहभागिता करने के बाद रामगोपाल अपने घर सासनी बाइक द्वारा लौट रहे थे। बताते हैं कि रात्रि करीब बारह बजे जैसे ही रामगोपाल अपने घर के निकट शिक्षक कालोनी के नजदीक खैरामल की बगीची (पडाव) पर पहुंचे वैसे ही पीछे से चल रहे बाइक पर सवार दो लोगों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया और उनके कंधे पर लटका बैग तथा जेब में रखा पर्स, मोबाइल, एवं बाइक की चाबी छीनकर भाग गये। किसी प्रकार रामगोपाल अपने परिजनों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने बदमाशों को ढूढने का काफी प्रयास किया। मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीडित ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखने को तहरीर दी है।
वहीं पुलिस ने घटना की रिपोर्ट को चोरी में दर्ज किया है कि बाइक पर बैग टंगा हुआ था जिसे अज्ञात चोरी उतारकर ले गये। पीडित ने बताया कि बैग में 1 लाख 45 हजार रूपये तथा पर्स में करीब सात हजार रूपये रखे थे। एक सरकारी अधिकारी से लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया है और पुलिस प्रशासन में सक्रियता सी देखने को मिल रही है।
। एडीओ देर रात जिला अधिकारी आवास से विभागीय मीटिंग समाप्त करके अपने घर बापस लौट रहे थे।बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने आए पीडित रामगोपाल उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार की देर शाम डीएम ने अपने आवास पर एक मीटिंग रखी थी। जिसमें सहभागिता करने के बाद रामगोपाल अपने घर सासनी बाइक द्वारा लौट रहे थे। बताते हैं कि रात्रि करीब बारह बजे जैसे ही रामगोपाल अपने घर के निकट शिक्षक कालोनी के नजदीक खैरामल की बगीची (पडाव) पर पहुंचे वैसे ही पीछे से चल रहे बाइक पर सवार दो लोगों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया और उनके कंधे पर लटका बैग तथा जेब में रखा पर्स, मोबाइल, एवं बाइक की चाबी छीनकर भाग गये। किसी प्रकार रामगोपाल अपने परिजनों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने बदमाशों को ढूढने का काफी प्रयास किया। मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीडित ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखने को तहरीर दी है।
वहीं पुलिस ने घटना की रिपोर्ट को चोरी में दर्ज किया है कि बाइक पर बैग टंगा हुआ था जिसे अज्ञात चोरी उतारकर ले गये। पीडित ने बताया कि बैग में 1 लाख 45 हजार रूपये तथा पर्स में करीब सात हजार रूपये रखे थे। एक सरकारी अधिकारी से लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया है और पुलिस प्रशासन में सक्रियता सी देखने को मिल रही है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।