Top News

हाथरस- गौशाला रोड स्थित संत कृपाल आश्रम पर हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 14 वां विशाल आध्यात्मिक सत्संग महोत्सव 25 से

हाथरस। गौशाला रोड स्थित संत कृपाल आश्रम पर हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 14 वां विशाल आध्यात्मिक साप्ताहिक सत्संग महोत्सव 25 जुलाई से आयोजित होगा जबकि 23 जुलाई को शहर में विशाल आध्यात्मिक चेतना यात्रा भी निकाली जायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए संत कृपाल आश्रम के प्रबंधक निरंजन लाल अग्रवाल डब्बू ने बताया कि सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 14 वां विशाल आध्यात्मिक साप्ताहिक सत्संग महोत्सव 25 जुलाई से 31 जुलाई तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक व सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा जिसमें देश व प्रदेश भर से तमाम रूहानी विद्वान शिरकत करेंगे और रूहानी सत्संग प्रवचन कर ज्ञान का सद्मार्ग बतायेंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जुलाई को सुबह 8 बजे से पूरे शहर में विशाल आध्यात्मिक चेतना शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे तथा उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी जनों से उक्त समारोह में भारी संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने