Top News

हाथरस/सादाबाद- एसडीएम ने सख्ती से करवाया साप्ताहिक बंदी का पालन, व्यापारियों की खुली दुकानों को कराया बंद

हाथरस/सादाबाद। कस्बा सादाबाद में बुद्धवार को बाजार का साप्ताहिक बंदी का दिन होता है।  इसके बावजूद भी व्यापार अपनी दुकानों को खोल लेते थे। एसडीएम सादाबाद ने आज सख्ती से इसका पालन करवाया और व्यापारियों की खुली दुकानों को बंद करवा दिया साथ ही कुछ व्यापारियों के चालान भी काटे। एसडीएम की इस कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें की जब से योगी सरकार सत्ता में आई है तब से साप्ताहिक बाजार बंदी का सख्ती से पालन करवाने के आदेश प्रसाशनिक अधिकारियों द्वारा जारी किये गए है।  बाजार बंदी के लिए अधिकारियों ने कई बार व्यापारियों के साथ मीटिंग करके भी समझाया जा चुका है। अधिकारियों के आदेश व्यापारियों ने हवा में उड़ा रखे थे। हाथरस जिले की किसी भी तहसील और कसबे में आज तक साप्ताहिक बंदी देखने को नही मिली है। साप्ताहिक बंदी को लेकर आज एसडीएम सादाबाद ने सख्त रुख अपना लिया और थाना पुलिस को साथ लेकर सादाबाद के बाजारों में पैदल ही निकल लिए और खुली दुकानों के चालान काटने शुरू कर दिए।  सादाबाद एसडीएम की इस कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे और देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। अब देखना ये होगा की साप्ताहिक बंदी का पालन करवाने के लिए जो कदम सादाबाद एसडीएम ने उठाया है बाकी तहसीलों के एसडीएम कब अपनी अपनी तहसीलों में साप्ताहिक बंदी का पालन सुनिश्चित करवाएंगे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने