हाथरस । तृतीय अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर डीआरबी इंटर कालेज हाथरस में 21 जून बुद्धवार को प्रातः 07 बजे से योग शिविर आयोजित किया जायेगा। जनपद के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी योग शिविर में भाग लेंगे।
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जनपद के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, उद्योग, व्यापार एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, छात्रों और जागरूक लोगों का आव्हान किया है कि वे अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर आयोजित योग शिविर में बढचढ कर भाग लें। डीआरबी इंटर कालेज हाथरस के बाहर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उ0प्र0 की ओर से एलईडी वैन द्वारा लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा। जिला, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम्य स्तर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को योग शिविरों में अनिवार्य रूप से भाग लेने के स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रेखा एस. चैहान ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में 21 जून को प्रातः 07 बजे से प्रातः 08 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि जनपद के अलावा योग दिवस का आयोजन सासनी में तहसील एवं ब्लाक स्तर पर एक साथ केएल जैन इंटर कालेज में, सिकन्दराराऊ में तहसील एवं ब्लाक स्तर पर एक साथ आर्य कन्या इंटर कालेज तथा सादाबाद में तहसील एवं ब्लाक स्तर पर एक साथ सादाबाद इंटर कालेज में किया जायेगा। इसी प्रकार योग दिवस का आयोजन हनुमान इंटर कालेज हसायन, एमएल इंटर कालेज सहपऊ तथा जीएसएएस इंटर कालेज मुरसान में आयोजित किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।