Top News

हाथरस- गौशाला रोड स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन के कृपाल आश्रम में किया गया सत्संग का आयोजन

हाथरस। गौशाला रोड स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन के कृपाल आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में संत राजिन्दर सिंह महाराज के ऑडियो-वीडियो के माध्यम से  प्रवचन सुनाये गये। इस दौरान यह संदेश दिया कि हम सभी को सच्चाई व नेकी के रास्ते पर चलते हुए परमात्मा के स्वरूप ज्योति व श्रुति से जुड़ना चाहिए और अपने मनुष्य जन्म के उद्देश्य को सफल बनाना चाहिए।
आगरा से पधारे रूहानी विद्वान अमर सिंह, जट्टारी से छैलबिहारी, मनवीर सिंह, जयपाल सिंह, रामवीर सिंह एवं प्रदीप ग्रोवर ने सत्संग के उद्देश्य के साथ मानव धर्म और सच्चे सतगुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने