हाथरस। इगलास अड्डा पर पत्थरवाली श्मशान भूमि रोड की टूटी पुलिया का शीघ्र निर्माण कराये जाने की मांग मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी व जनरल सैक्रेटरी कुर्वानअली शहजादा ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता से की है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को आज पत्र सौंपकर कहा है कि पूरे शहर में मृत लोगों की अर्थियां इगलास अड्डा स्थित पत्थरवाली श्मशान भूमि पर आती हैं, लेकिन उक्त रोड पर पिछले काफी समय से पुलिया टूटी पड़ी है और नाला भी बंद हो गया है जिससे गन्दा पानी जहां सडकों पर हिलोरें मार रहा है वहीं आम लोगों को शवयात्रा के दौरान अर्थी के साथ निकलने में भारी परेशानी हो रही है। कई बार लोग अर्थी के ऊंचा-नीचा होने पर गिर भी जाते हैं वहीं पढने वाले बच्चों के लिये भी भारी मुसीबत हो रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त पुलिया निर्माण के लिये कई बार पालिका ईओ से कहा जा चुका है लेकिन सुनवाई नहीं की गई तथा उन्होंने अधिशासी अभियंता से मांग की है कि उक्त पुलिया का जनहित में शीघ्र निर्माण करायें।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।