Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- क्षेत्र के गांव ईशेपुर में विधवा के मकान पर किया कब्जा, घर में रखे सामान को भी किया चोरी

हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईशेपुर में एक विधवा गरीब महिला को आवंटन में मिले मकान पर एक दबंग द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया और उसके घर में रखे सामान को भी चोरी कर ले गये।
घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गरीब विधवा महिला श्रीमती बसन्ती देवी पत्नी स्व. लालमन ने कहा है कि उसे सरकारी इन्दिरा आवास में मकान मिला था तथा वह गत दिनों वह अपने मायके चली गई तभी गांव के दबंग कैलाश पुत्र गंगा सिंह व इसके पुत्रों सोनू व प्रमोद ने उसके घर का ताला तोडकर उस पर कब्जा कर लिया और घर में रखे सामान को भी चोरी कर ले गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने