हाथरस/सिकन्दराराव। बिजली चोरी की सूचना विद्युत कर्मचारियों को देना एक व्यक्ति के लिये भारी पड गया और विद्युत कर्मियों ने सांठगांठ कर ली वहीं आरोपियों ने सूचना देने वाले की जमकर धुनाई कर दी और मोबाइल व नगदी को भी छीन ले गये।
पुलिस कप्तान के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव नौरथा ईशेपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र बाबूराम ने कहा है कि गत 4 जून को उसने गांव के लोगों द्वारा बिजली चोरी करने की सूचना विद्युत अधिकारियों/कर्मियों को दी गई लेकिन उसका आरोप है कि विद्युत कर्मियों ने गोपनीयता की शुचिता को भंग कर उसका नाम बिजली चोरी करने वालों को बता दिया और अपनी सैटिंग कर ली तथा आरोपियों ने उसे पकडकर जमकर मारापीटा ही नहीं बल्कि उससे 15 सौ रूपये व मोबाइल भी छीन ले गये।
रिपोर्ट में रघुवीर पुत्र गोवर्धन व इसका पुत्र विनोद तथा ज्ञानसिंह पुत्र गजेन्द्र निवासीगण नौरथा ईशेपुर को नामजद किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।