Top News

हाथरस/सासनी- ग्रामीण अंचलों में भी किया योग

हाथरस/सासनी। जनपद के ग्रामीण अंचलों में भी योग की धूम रही। जहां सासनी, सिकन्दराराव, सादाबाद, हसायन आदि कस्वो में जोर शोर से योग दिवस मनाया गया तो वहीं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग दिवस की धूम देखने को मिली। सासनी के गांव लुटसान में पतंजली योग सासनी की इकाई द्वारा चैपाल सागर एवं शिक्षक नगर तथा गांव में लोगों को योग और उससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी । राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य मनोज कुमार सारस्वत के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों ने योग किया।
सासनी में ही रूदायन रोड स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्सा प्रभारी डा0 डीके सिंह द्वारा कर्मचारियों फार्मासिस्ट और आए मरीजों को योग कराकर रोगों से लडने की शक्ति पैदा करने तथा हमेशा योग कर निरोगी काया रखने की बात बताई। इनरब्हील क्लब आॅफ सासनी की अध्यक्षा श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय द्वारा महिलाओं किशोरियोयं और युवतियों को योग कराकर उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचने के योग उपाय बताए। गांव रूदायन में केडीपी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रशांत पाठक द्वारा योग कराकर बच्चों में निरोगी काया रखने की प्रेरणा जागृत की। दयानंद बाल मंदिर में प्रबंधक अमित भार्गव द्वारा बच्चों को योग कराया गया। इस प्रकार रोटरी क्लब हाथरस अध्यक्ष डा0 जितेन्द्र सोलंकी द्वारा नारायण नर्सिंग होम पर योग शिविर लगाकर स्टाफ सहित नर्सिंग होम में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को योग कराकर उन्हें निरोगी रहने के योग उपाय बताए। कन्या गुरूकुल महाविद्यालय में मुख्याधिष्ठात्री विद्यालंकार डा0 पवित्रा शर्मा द्वारा बच्चों को योग कराया गया, तथा हमेशा योग करते हुए निरोगी रहने के गुर सिखाए। ग्रामीण विकास संस्थान केन्द्र द्वारा नानऊ रोड स्थित कार्यालय पर विजेन्द्र सागर द्वारा प्रशिक्षार्थियों को योग कराया गया। इसके अलावा विभिन्न संस्थओं ने योग कर प्रतिदिन योग करते हुए निरोगी रहने का प्रण लिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने