Top News

हाथरस- राज्य मंत्री ने कांशीराम टाउनशिप पंहुचकर चलाया सफाई अभियान, फावड़ा लेकर गंदगी से अटी पड़ी नाली और फुटपाथ की सफाई में जुटे राज्य मंत्री और डीएम

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हाथरस जिले में प्रशानिक स्तर पर आयोजित सामूहिक योग शिविर में भाग लेने के बाद सूबे के वन -पर्यावरण तथा सहकारिता राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अचानक कांशीराम टाउनशिप पंहुचकर सफाई अभियान चलाया और खुद भी फावड़ा लेकर गंदगी से अटी पड़ी नाली और फुटपाथ की सफाई  में जुट गए। मंत्री के साथ जिले के डीएम तथा बीजेपी के कार्यकर्ता भी टाउनशिप की नालो और सड़को सफाई में जुट गए।  हाथ में फावडा लिये मंत्री और डीएम द्वारा सफाई की कमान सभांलते देख बडी तादाद में लोग सफाई कार्य में हाथ बटाने के लिये आगे आये। मंत्री और डीएम द्वारा स्वयं हाथ में फावडा लेकर नालियों की गंदगी को हटाता देख अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने फावडा, लकडी-लोहे की डंडियाॅ हाथ में लेकर नालियों और सडकों से गंदगी हटायी, नगर पालिका के ट्रैक्टर द्वारा सडकों पर कूडे-करकट को उठाया गया। अभियान के सम्बन्ध में मंत्री ने बताया कि सीएम योगी और पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए और जब तक पूरा प्रदेश साफ नहीं होता तब तक सफाई अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रेखा एस.चैहान, राजेशकुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जेदी, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, एसडीएम अमिताभ यादव, डीआईओएस जेके मलिक, उप निदेशक कृषि राम प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राम प्रवेश, ईओ नगर पालिका लल्लन यादव सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने