Top News

हाथरस- जहर खाये मरीज का डाक्टर ने इलाज ना करके परिजनों को कह दिया की उलटी करवाते रहो, यही इसका इलाज है

हाथरस। जिला अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही कहे या ड्यूटी की खाना पूरी पर जो भी हो इनकी सम्वेदनाये मरती जा रही है। इमरजेंसी के बाहर परिजन एक घंटे से भी ज्यादा जहर खाये मरीज का हॉस्पिटल के सीवर टैंक पर खुद इलाज करते रहे पर डाक्टरों ने इलाज की जहमत नही उठाई।

  ताजा मामला देर रात का है जब जक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर नगर के लोग अपने परिजन को जिसने जहर का सेवन कर लिया था इलाज के लिए हाथरस जिला अस्पताल लाये जहा ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने खुद मरीज का इलाज ना करके परिजनों को कह दिया की उलटी करवाते रहो यही इसका इलाज है। परिजन मरीज सीवर टैंक पर लिटा कर घंटो खुद ही इलाज करते रहे। जब ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर से बात की गई तो उनका कहना था की उलटी वही कराइ जाती है सीवर के ऊपर। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने