Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न तहसील समाधान दिवस में दर्ज 239 प्रार्थना पत्रों मंे से 37 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

हाथरस/सिकन्दराराव । आज सिकन्दराराव में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न तहसील समाधान दिवस में दर्ज 239 प्रार्थना पत्रों मंे से 37 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत दी गई। डीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये शासन एवं प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये।
मंगलवार को सिकन्दराराऊ तहसील में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक डा0अरविन्द कुमार, एसडीएम अरूण कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जिले में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिये संवेदनशील रवैया अपनाकर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के बारे में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये। तहसील दिवस में विधायक वीरेन्द्र सिंह राना भी उपस्थित थे।
इस मौके पर जिला चिकित्सालय के डाक्टरों द्वारा जांच करने के उपरान्त 33 दिव्यांगजनों को मौके पर ही विकलांग प्रमाणपत्र जारी कर लाभांवित किया गया।
तहसील समाधान दिवस में असदपुर के पीयूष कुमार ने नामजद व्यक्ति द्वारा चकरोड पर अतिक्रमण करने, ऐंचैला सहादतपुर के पप्पू ने अपात्र लोगों को आवास आबंटन होने, सहादतपुर के राजेन्द्र सिंह ने चकरोड पर मिट्टी डलवाने, टटी डडिया के मनवीर सिंह ने बिजली बिल जमा होने के बाबजूद विद्युत विभाग द्वारा आर0सी0काटने, असदपुर के राधेश्याम ने चक मार्ग को कब्जामुक्त कराने, गौसगंज की तुलसीदेवी ने चार वर्ष से विधवा पेंशन न मिलने के बारे में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर राहत दिलाने की गुहार लगाने पर डीएम ने सभी प्रार्थनापत्रांे को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित एक सप्ताह में निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे निर्देश दिये।
इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को फार्म उपलब्ध कराये गये। कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
तहसील समाधान दिवस में डीएफओ मधुकर दयाल, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा धर्मेन्द्र यादव, तहसीलदार राजीव राज, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, सीवीओ डा0 डीके शर्मा, डीआईओएस जेके मलिक, एआर काॅपरेटिव उदयभानु सिंह, सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, मत्स्य अधिकारी डा0 टी.कुमार, डीएसओ सुरेन्द्र यादव, पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी श्रीमती डाॅली सिंह, विकलंागजन विकास अधिकारी प्रतिभा पाल के अलावा विद्युत, पीडब्लूडी, जलनिगम, सिचाई,नलकूप,ग्रामीण अभियत्रण विभाग के अभियन्ता तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने