Top News

हाथरस- जक्शन के गांव दरियापुर में एक समुदाय के दो पक्षों में भारत पकिस्तान के मैच की हारजीत को लेकर हुआ झगडा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

हाथरस। थाना हाथरस जक्शन के गांव दरियापुर में एक समुदाय के दो पक्षों में भारतपकिस्तान के मैच की हारजीत को लेकर कल बहस हो गई थी जिसने आज झगडे का रूप ले लिया।  झगडे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे  परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये।  जहा युवक का उपचार चल रहा है।

आपको बता दे कल हिन्दुस्तान और पकिस्तान का क्रिकेट मैच था। हिन्दुस्तान और पकिस्तान की जीत हार को लेकर अशफाक और मोहसिन में बहस हो गई।  जहा मोहसीन हिन्दुस्तान की जीत का दावा कर रहा था वही असफाक पकिस्तान की जीत का दावा कर रहा था। आज जब मोहसीन अपने घर से निकला तो असफाक ने हिन्दुस्तान की हार को लेकर टिप्पड़ी कर दी और दोनों में विवाद हो गया।  विवाद थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गया। जिसमे मोहसीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन बेहोसी की अवस्था में जिला चिकित्सालय लाये जहा से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने