Top News

हाथरस/सासनी- गांव गोपालपुर निवासी महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

हाथरस/सासनी। गांव गोपालपुर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सुलह कराने  के लिए पति को ढूंढ रही है।
कोवाली में दर्ज रिपोर्ट में गोपालपुर निवासी बविता पत्नी प्रदीप ने कहा है कि उसका पति चार-चार महीने को बाहर चला जाता है, कुछ भी कमाकर नहीं लाता है। किसी प्रकार वह मेहनत कर अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही है। जब भी पति बाहर से आता है तो उसके कमाए रूपयों को लेकर फिर भाग जाता है। जिससे वह काफी परेशान है। बविता ने अपने पति को सुधारने हेतु पुलिस से गुहार लगाई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने