हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के किला गेट स्थित मौहल्ला सीयल से आज एक बच्चा चोरी कर ले जाने के आरोप में 2 महिलाओं को क्षेत्रीय लोगों ने पकड लिया और उनकी जमकर पिटाई भी कर दी तथा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के किला गेट स्थित मौहल्ला सीयल में आज महिलायें भीख मांगती घूम रही थीं और इसी दौरान मौहल्ला की श्रीमती सायरा का करीब 4 वर्षीय नाती अदनान उन्हें घर पर नहीं दिखा तो उन्होंने उसे आवाज लगायी और कोई जबाब नहीं मिलने पर उन्होंने उसे तलाशा तो उक्त बालक घर के पास ही उक्त भीख मांगती महिलाओं के पास खडा मिला जिस पर लोगों ने महिलाओं पर बच्चे को चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए उन्हें पकड लिया और उनकी जमकर पिटाई भी कर दी।
घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया गया। उक्त महिलाओं मंे से एक महिला गर्भवती भी बताई जाती है तथा समाचार लिखे जाने तक दोनों महिलायें पुलिस हिरासत में थीं और किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।