Top News

हाथरस- कोतवाली क्षेत्र के गावं गिजरौली में साले को नशीला पदार्थ खिला छीने 22 हजार

हाथरस। जनपद फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र के गांव बन्नागढी निवासी एक व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र के गावं गिजरौली में अपनी रिश्तेदार के यहां पर ढकेल खरीदने आया था कि उसके रिश्ते में लगे बहनोई ने नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़ित पर रखे 22 हजार रूपये निकाल लिये और पीड़ित को आगरा रोड़ स्थित एक नाले में डाल दिया। होश आने पर पीड़िन ने कोवताली सदर में शिकायत की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नारखी क्षेत्र के गांव बन्ना गढी निवासी बसंत लाल पुत्र स्व. देवलाल अपनी पत्नी मीरा को लेकर गत दिवस कोतवाली क्षेत्र के गावं गिजरौली रिश्ते में लगने वाले बहनोई के यहां सब्जी बेचने के लिये ढकेल लेने आये था कि उनके पास रखे 22 हजार रूपये बहनोई ने नशीला पदार्थ खिलाकर छीन लिये और पीड़ित को आगरा रोड़ स्थित बम्बे में डाल दिया। पीड़ित को होश आने पर वह आज कोतवाली सदर में मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने