हाथरस। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी राम चरन ने अपनी बेटी विजयवती की शादी 10 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी लेकिन शादी के बाद से ससुरालियों द्वारा उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया गया और बीती रात उसके पति ने उससे बुरी तरह मारपीट कर दी और उसे जान देने के लिये उकसाता रहा।
आज पीड़ित महिला ने अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हाथरस जक्शंन के मैण्डू निवासी प्रेमचन्द्र पुत्र हरप्रसाद के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुरालीजन उत्पीड़न करते आ रहे है। आज हद तो तब हो गई कि उसके पति ने शराब पीकर अपने भाई से पीड़ित को पिटवाया। जहां आज पीड़ित ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है और कडी कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।