हाथरस । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हाथरस जिले में भी विभिन्न योग शिविर लगे और प्रशानिक स्तर पर सामूहिक योग शिविर का आयोजन नगर के डीआरबी इंटर कालेज के क्रीड़ा स्थल पर हुआ। योग शिविर में सूबे के वन -पर्यावरण तथा सहकारिता राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी प्रमुख रूप से भाग लिया। मंत्री ने जिले के डीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियो -कर्मचारियों ,स्कूली छात्रों और पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया और विकलांग छात्र- छात्राएं भी शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री ने अपने स्कूली समय में किये व्यायाम -पीटी तथा खेलकूद को याद किया और स्वस्थ्य रहने के लिए योग को जरुरी बताया।
इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से एलईडी वैन के जरिये लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। शिविर में दो हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से योग के 21 आसन किये।
बुद्धवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीआरबी इंटर कालेज में आयोजित योग शिविर के अवसर पर उपेन्द्र तिवारी ने जनपदवासियों को शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि तन और मन से स्वस्थ्य रहने की जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में योग को पहचान दिलायी है। विश्व के 193 देशों के द्वारा 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि योग हिन्दुस्तान की प्राचीन परंपरा का प्रसाद है जिसे अब समूचा विश्व ग्रहण कर रहा है। हमारे देश को यह गौरव प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही हासिल हुआ है।
जिले के प्रभारी मंत्री ने इस मौके पर डीएम अमित कुमार सिंह को शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत हाल ही में 19 जून को बतौर सीडीओ मिरजापुर जिले के तीन विकास खंडों के 225 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के सराहनीय कार्य के लिये पुरूस्कार के रूप में मिले 30 हजार रूपयों को हाथरस जिले के 37 स्वच्छ ग्राही टीम को प्रदान कर उनका हौंसला बढाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हाथरस जिले की सभी ग्राम पंचायत जल्दी ओडीएफ घोषित होकर स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत मिसाल कायम करेंगी।
योग शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद राजेश कुमार दिवाकर, विधायक हरीशंकर माहौर, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने डीआरबी इंटर कालेज परिसर में योग की प्रकियाओं को दोहराया। शिविर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार गुप्ता के द्वारा किये गये योग के 21 आसनों को पंडाल में बडी तादाद में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से दोहराया। शिविर में मौजूद पूर्व विधायक राजवीर सिंह, डा0 बंगाली सिंह, रामवीर सिंह परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अपर जिलाधिकारी रेखा एस.चैहान, राजेशकुमार सिंह, डीएफओ मधुकर दयाल, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला विकास अधिकारी मंजू श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में मौजूद अधिकारियों ने योग के आसन किये। कार्यक्रम के समापन अवसर पर छोटे से बालक यश अग्रवाल द्वारा कैसियों पर प्रस्तुत धुन पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र गान गाया।
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद और विधायकगण को बुके भेंटकर उनका स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिले की सभी तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर भी योग शिविर आयोजित किये गये हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जेके मलिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जेदी, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, एसडीएम अमिताभ यादव, प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्ता सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स गाइड तथा छात्र-छात्राओं ने योग शिविर में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।