हाथरस। सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम नारायण काके ने नगर में भीषण गंदगी एवं जलभराव को लेकर आज जिलाधिकारी के नाम एक पत्र अपरजिलाधिकारी को सौंपा। पत्र में श्री काके ने कहा है कि ईद जैसे पवित्र त्यौहार पर नगर की मुस्लिम व अन्य बस्तियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नगर में नाले चैक होने के कारण जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नगर के मौहल्ला नवीपुर, बालपट्टी, मौहल्ला गड्ढा, सीयल, किला गेट, नगला नाई, लाल डिग्गी, तकिया, खंदारीगढ़ी, रमन पुर, खोंडा हजारी, नगला लाला आदि मौहल्ले गंदगी और जलभराब के शिकार हैं। नगर की सभी अल्पसंख्यक बस्तियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
पत्र सौंपने वालों में श्री काके के साथ पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल वाष्र्णेय, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, राजेश सविता, गोविन्दसिंह सिसोदिया, राकेश गुप्ता सहपऊ वाले, सुनील दिवाकर, गोपाल राठौर, विककी वाष्र्णेय ,शिवकुमार वाष्र्णेय, अस्पाक, इशाक शाह आदि साथ थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।