Top News

हाथरस- गौशाला रोड स्थित संत कृपाल आश्रम पर विशाल निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर 25 जून को

हाथरस। गौशाला रोड स्थित संत कृपाल आश्रम पर 25 जून को सुबह 10 बजे से विशाल निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा जिसमें दिल्ली के डाॅक्टरों की टीम द्वारा मरीजों की जांच के साथ दवायें भी निशुल्क दी जायेंगी।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में 25 जून को आयोजित विशाल निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर में दिल्ली के योग्य व अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी प्रकार के रोगों की जांच की जायेगी साथ मरीजों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर व अन्य जांचें भी निशुल्क होंगी।
संत कृपाल आश्रम के     प्रबंधक निरंजनलाल डब्बू ने समस्त सम्बंधित रोगों के रोगियों से उक्त शिविर में भारी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने