Top News

हाथरस-- बाइक आपस में टकराई पांच घायल

हाथरस- रामवती पेट्रोल पंप के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। जिससे एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार प्राईवेट चिकित्सक से कराया है।
शुक्रवार को गांव एवरन पुर निवासी अरूण पुत्र श्यामवीर, सुरजीत व राजवीर पुत्रगण चोवसिंह घर में एक मौत हो जाने के कारण मृतक की अस्थ्यिां विसर्जित और गंगा स्नान कर लौट रहे थे। उधर गांव बिदिरिका निवासी बच्चू सिंह का पुत्र हरेन्द्र अपनी पत्नी धीरज के साथ सासनी आया था। जो रामवती पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर अपने गांव के लिए जा रहा था। हरेन्द्र ने जैसे ही अपनी बाइक गांव जाने के लिए सडक को पार की वैसे ही तेज गति से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे अरूण, सुरजीत व राजवीर हरेन्द्र की बाइक से टकरा गये। जिससे दोनेां बाइक सडक पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार महिला सहित पांचों लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। घायलों को उपचार के लिए प्राईवेट चिकित्सक के पास ले गये। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने