Top News

हाथरस- जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

हाथरस। जिलेकी जिला पंचायत के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के खिलाफ उनके विरोधी जिला पंचायत सदस्यों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में हुए गुप्त मतदान में पारित हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों के नोटिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम गौरव कुमार की देखरेख में बुलाये गए जिला पंचायत के विशेष सत्र में प्रस्ताव के पक्ष में सदन में उपस्थित 17 सदस्यों में से 15 ने मतदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय तथा उनके छोटे भाई रामेश्वर ने मतदान नहीं किया। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्य प्रस्ताव के पारित होने से  खुश हैं। इन सदस्यों का कहना है कि अब जिला पंचायत अध्यक्ष भी उनमे से ही एक बनेगा। अलवत्ता उसका नाम उन्होंने अभी तय नहीं किया है। आपको बतादें की विनोद उपाध्याय पूर्व ऊर्जा मंत्री तथा बीएसपी विधायक रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई हैं। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने