हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दौलतपुर में एक खेत में आज सुबह एक बच्चे का भ्रूण मिलने से भारी सनसनी फैल गई और जिन्दा भ्रूण को उपचार हेतु लाते वक्त उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चायें शुरू हो गई हैं।
गांव दौलतपुर के एक खेत में आज ग्रामीणों ने सुबह एक नवजात शिशु का भ्रूण देखा तो गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई तथा इसी दौरान घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई वहीं एक महिला के 3 पुत्रियां होने पर उसने बच्चे को ले लिया और उसके लालन-पालन की बात कहीं और फिर उक्त बच्चे को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। थाना पुलिस ने उक्त नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।