हाथरस/सिकन्दराराव। पत्नी व बच्चों के साथ टैम्पो में सवार होकर दवा लेने जा रहे दम्पत्ति से दबंगों ने जहां मारपीट कर डाली वहीं उसकी पत्नी के साथ छेडछाड की तथा टैम्पो का शीशा तोडकर धमकी देते हुए भाग गये।
घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ब्रजेश पुत्र श्यौराज सिंह निवासी गांव नीरजा गोकुलपुर ने कहा है कि वह आज सुबह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दवा लेने टैम्पो में सवार होकर वाजिदपुर जा रहा था तथा गांव से निकलते ही गांव के दबंगों ने टैम्पो रूकवा लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी वहीं उसकी पत्नी के साथ अश्लील छेडछाड की तथा विरोध करने पर आरोपियों ने टैम्पो का शीशा तोड दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। रिपोर्ट में अशोक उर्फ पक्की, ब्रजेश पुत्र करतार सिंह, सुशील पुत्र चन्द्रशेखर को नामजद किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।