हाथरस। जिले में वायरल हुए एक वीडिओ ने पुलिस की कार्यप्रणाली की कलई खोल कर रख दी है। वायरल हुआ यह वीडिओ कोतवाली हाथरस क्षेत्र के लाला का नगला बस्ती में स्थित पुलिस चोकी का है जो किसी मयखाने की याद दिला रहा है। वीडियों में चोकी के अंदर पुलिस के दरोगा और पुलिस वाले कुछ युवकों के साथ जाम लगा रहे है। उन्हें न तो ड्यूटी की परवाह है और ना ही अपने द्वारा वर्दी पहनकर किये जा रहे गलत आचरण की । आपको यह भी बतादें कि यह चोकी जिस इलाके में है वह बेहद संवेदनशील इलाका है। छोटी छोटी बातों को लेकर इस इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल जाता है ऐसे में तो इस पर तैनात पुलिस वालों को और भी अलर्ट रहना चाहिए। लेकिन इस सब की परवाह किये बिना यहां तैनात पुलिस कर्मी मदहोश हो रहे हैं। ऐसे में इस इलाके की सुरक्षा राम भरोसे है। इस वीडिओ के वायरल होने पर एएसपी का कहना है कि इसके तथ्यों की जानकारी करने पर यदि वीडिओ सही पाया जाता है तो कठोर तथा सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
हाथरस- पुलिस चोकी को बनाया मयखाना, चोकी के अन्दर शराब पीते पुलिसकर्मियों का बीडियो हुआ वायरल
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।