हाथरस। जिले में बैंक कर्मियों की मनमानी से उपभोक्ता खासा परेशान हैं। हाथरस जिले में एचडीएफसी बैंक की बस स्टेन्ड पर एक ही ब्रांच है। जो 3 बजकर 30 मिनट पर बन्द होती है। परन्तु यहां तैनात गार्ड अपनी मनमानी से जब चाहे तब बैंक का शटर गिरा देता है। अगर कोई व्यक्ति इसको लेकर सवाल करता है तो उक्त गार्ड उससे लडने को उतारू हो जाता है। और कहता है कि तुम्हारी घडी से बैंक बन्द नहीं मेरी घडी से बैंक बन्द होगी। बैंक समय से पूर्व ही बैंक को बन्द कर दिया जाता है और गार्ड के व्यवहार से सब परिचित हैं इसलिए उससे उलझने की हिम्मत कोई नहीं कर पाता है। हालांकि उंची पंहुच वाले तथा गार्ड के मिलने जुलने वाले लोगों के लिए एटीएम के अन्दर से गेट है जिसे खोलकर गार्डसहाव ससम्मान बैंक समय के बाद भी अपने लोगों को भीतर बाहर करते रहते हैं।
हाथरस- एचडीएफसी बैंक में चलती है गार्ड की मनमानी, गार्ड की मरजी से, समय से पहले ही गिर जाता है बैंक का शटर
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।