हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित रावत कालौनी में गत 12 जून की रात को चोरों ने एक घर में किबाड़ खोलकर उसके अन्दर रखी गोदरेज की अलमारी तोड़कर सोने व चांदी के लाखों के जेबरात तथा 80 हजार रूपया चोरी कर ले गये थे। 13 जून की सुबह अजय रावत ने डायल 100 पर घटना से पुलिस को अवगत कराया तो पुलिस खानापूरी करके चली गई। आज तक इस चोरी का पता नहीं चला। इससे पूर्व जिला सपा कार्यालय से बैटरी चोरी हो गई। डेढ़ वर्ष पूर्व कालौनी में वृद्ध महिला की हत्या कर बदमाश लाखों का माल लूट कर ले गये थे। कालौनी वासियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इन चोरियों की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये तथा कालौनी में पुलिस गश्त बढ़ायी जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा नेता अजय रावत, बी. के. यादव एड., श्रीराम यादव, दिनेश अग्निहोत्री, एम. खान, गौरीशंकर बघेल आदि थे।
श्रीराम की कथा लौ, तेल और बाती की तरह है-रामवीर
सादाबाद-28 जून। गाॅव बौहरे का बांस में चल रही श्रीराम कथा में आचार्य माधवचन्द्र शास्त्री का विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजक सतीशचन्द्र पचैरी ने उपाध्याय का फूलमाला पहना कर एवं पगड़ी बाँधकर भव्य स्वागत किया।
रामवीर उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा और उनका नाम हमारे जीवन में दीपक की लौ, तेल और बाती की तरह है। जिसका आश्रय या आधार हमें जीवन में बनाए रखना चाहिए। कथा सुनकर हम अपने जीवन में उन गुणों को आत्मसात कर सकते हैं जिससे हमारा जीवन भी श्रीराम की तरह बन सके।
इस अवसर पर पीटर पचैरी, बनवारीलाल सिकरवार, सतीश शर्मा, जयशंकर पचैरी, शिवशंकर पचैरी, राजीव पचैरी, राघवेन्द्र पचैरी, प्रवीन, रविशंकर, ओमवीर चैधरी, अवधेश, दिनेश शर्मा, रामचन्द्र आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।