Top News

हाथरस- रामबाग इंटर कालेज में नेत्र शिविर में 192 का परीक्षण

हाथरस। रामबाग इंटर कालेज में आज निःशुल्क नेत्र जांच कर चश्मा वितरण हेतु जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति दिशा के सदस्य व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री   विनोद चैधरी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन करते हुये मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रामवीर सिंह ने कहा कि निगरानी समिति ने नेत्र परीक्षण शिविर लगाकर गरीब वृद्धों के लिये पुनीत कार्य किया है। इस प्रकार के कार्य जनहित में नितान्त आवश्यक हैं। डा. सिंह ने कहा कि जल्दी ही चश्मा तैयार कराकर समाजसेवी विनोद चैधरी की देखरेख में शिविर लगाकर बंटवाये जायेंगे।
विनोद चैधरी ने कहा कि सरकार की एक-एक योजना का लाभ हर गरीब के घर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही गरीब महिलाओं और कन्याओं के लिये कौशल वृद्धि योजना के तहत शिविर लगेगा, जिसमें महिलायें अपनी जीविका पालन के लिये योजनाओं का लाभ उठाकर अपने घरों में व्यवसाय कर सकती हैं। आज के शिविर में 192 नेत्र रोगियों की आंखों का परीक्षण हुआ।
इस अवसर पर डा. सन्तोष कुमार, डा. राकेश सिंह, डा. सतेन्द्र कुमार के अलावा भाजपा पदाधिकारी नन्दकुमार निमेष, राजू, अजय चैधरी, महेश वर्मा, रंजीत सिंह, विद्यालय प्रबंधक नरेश कुमार व उपप्रबंधक रमेशचन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने