Top News

हाथरस/सिकन्द्राराव- 2 माह पूर्व अलीगढ़ रोड पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, अन्य हादसों में चिकित्सक सहित 8 लोग घायल

हाथरस/सिकन्द्राराव। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की आज मौत हो गई तथा अन्य  हादसों में एक चिकित्सक सहित 8 लोग घायल हो गये।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित गिराहा बस्ती नगला शीशघर निवासी करीब 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र प्यारेलाल करीब 2 माह पूर्व अलीगढ़ रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गया था जिसकी आज  उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
अन्य अलग-अलग स्थानों पर हुये सड़क हादसों में गांव वाजिदपुर सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डा. पीयूष पुत्र बी.के. यादव व श्रीमती रीना पत्नी दिनेश व इसका पुत्र प्रवेश निवासीगण गांव नकटपुरा की बाइकों में भिडंत हो जाने से उक्त तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। अन्य हादसों में ओमप्रकाश पुत्र बनवारीलाल निवासी जहांगीरपुर कोड़ना, सक्षम पुत्र         राधेश्याम निवाीस लश्करगंज, विवेक पुत्र नेकसिंह निवासी गौसगंज, बबलू पुत्र थानसिंह निवासी दमदमापुर तथा दीपक पुत्र मानसिंह निवासी खिजरपुर घायल हो गये। इन सभी को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया जहां से इन्हें अलीगढ़ रैफर कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने