Top News

हाथरस- थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गढी तमना में आत्मदाह का प्रयास करते युवक दबोचा

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गढी तमना में आज एक युवक द्वारा अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिडककर आग लगाने का प्रयास करने पर युवक की मां ने मौके पर पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बताते हैं गढी तमना निवासी एक करीब 30 वर्षीय युवक मोनू अपने परिजनों से क्षुब्ध होकर अपने ऊपर तेल छिडककर आग लगाने का प्रयास कर रहा था जिसकी उसकी मां ने तत्काल डायल 100 पर पुलिस को सूचना दे दी और थाना हाथरस गेट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और युवक को पकडकर थाने ले आयी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने