Top News

हाथरस/सिकन्द्राराव- कस्बा के कासगंज रोड निवासी लोगों की कार राजस्थान के दौसा में दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

हाथरस/सिकन्द्राराव। कस्बा से जयपुर कैंसर की दवा लेने जा रहे लोगों की कार राजस्थान के जिले दौसा में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की खबर आने से परिजनों में हडकम्प मच गया है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा के कासगंज रोड निवासी सोनू यादव कल शाम अपने किसी परिजन को कैंसर की दवा दिलाने हेतु एक स्विफ्ट कार में सवार जयपुर जा रहे थे तथा कार को चालक देवा बघेल पुत्र सत्यपाल निवासी गांव महामई चला रहा था और कार बीती रात्रि को जैसे ही राजस्थान के जनपद दौसा में पहुंची तभी कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकराकर खड्डा में गिर गई जिससे कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना यहां कस्बा में परिजनों को मिलते ही उनमें हडकम्प मच गया और तत्काल परिजन राजस्थान के लिये रवाना हो गये। उक्त सभी घायलों को उपचार हेतु जयपुर मेडीकल में भर्ती कराया गया है।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने