Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- मारपीट कर की लूटपाट, पुलिस पर अवैध खनन माफियाओं से सांठगांठ का आरोप

हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र की अगसौली पुलिस चैकी के संरक्षण में अवैध खनन माफियाओं के हौंसले बुलन्द हैं और इनका विरोध करने वाले एक व्यक्ति को उक्त आरोपियों ने जहां मारापीटा वहीं उन पर लूटपाट का भी आरोप है साथ ही पुलिस पर भी सांठगांठ का आरोप है।
गत मंगलवार को तहसील पर आयोजित तहसील दिवस में कोतवाली क्षेत्र के गांव माधुरी निवासी तेजपाल पुत्र सुखराम सिंह ने उच्चाधिकारियों को दिये शिकायती पत्र में आरोप है कि गत 16 जून की रात 9 बजे वह कासगंज के नदरई से अपने घर वापस जा रहा था तभी रास्ते में अगसौली चैराहे पर पहले से घात लगाये बैठे नामजद अवैध खनन माफियाओं ने उसे घेर लिया और लाठी डण्डा व तमंचा से डरा धमकाकर मारापीटा तथा उससे एक सोने की जंजीर व 5 हजार रूपये लूट लिये। शिकायती पत्र में आरोप है कि उक्त पुलिस चैकी प्रभारी आरोपियों से मिले हुए हैं और अवैध खनन माफियाओं को लाभ पहुंचाने की नीयत से उसके साथ घटित घटना को छिपाकर मामूली धाराओं में शिकायत दर्ज करा ली है।
पीडित तेजपाल का आरोप है कि अवैध खनन माफियाओं के हौंसले बुलन्द हैं तथा उसने पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों से अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने व अपनी सुरक्षा की मांग की है।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने