हाथरस/सिकन्दराराव। तहसील का 2 दिन पूर्व चार्ज सम्हालने वाले नवागत एसडीएम अरूण कुमार ने आज तीसरे दिन कस्बा स्थित सीएचसी का आज सुबह औचक निरीक्षण किया तो स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई और स्वास्थ्य सेवायें बेहतर होना तो दूर अस्पताल के प्रभारी सहित कई स्टाफ नदारद मिला जिससे एसडीएम का पारा चढ गया।
जानकारी के मुताबिक तहसील के नवागत एसडीएम अरूण कुमार ने अपनी कार्यशैली के तहत व शासन की मंशा के अनुसार वह आज सुबह 9 बजे कस्बा स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये तथा एसडीएम के निरीक्षण करने पहुंचते ही अस्पताल स्टाफ में खलबली मच गई। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई व मरीजों के उपचार तथा दवा वितरण आदि को देखा तो उन्हें कुछ ठीक मिला तो कुछ गडबड मिला जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कमियां सुधारने के निर्देश दिये।
बताया जाता है एसडीएम का पारा तब हाई हो गया जब वह निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर को चैक करने लगे और उन्हें अस्पताल प्रभारी डा. के.के. शर्मा, लैब टैक्नीशियन कैलाश चन्द्र, वार्ड ब्याॅय सीताराम तथा संविदा पर कार्य करने वाली नर्सिंग की महिला स्टाफ नदारद मिला। एसडीएम ने अस्पताल प्रभारी से फोन पर वार्ता भी की तो प्रभारी ने उन्हें मीटिंग में होना बताया। एसडीएम का स्वास्थ्य सेवायें लचर मिलने पर उन्होंने स्टाफ को हिदायद दी और कहा कि वह अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।