हाथरस। हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक व गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महन्त योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन के मौके पर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने यादव नगर कालौनी में वृक्ष लगाकर तथा मथुरा रोड पर शरबत की प्याऊ लगाकर यशस्वी मुख्यमंत्री के 45 वें जन्म दिन को हर्षोल्लास से मनाया।
इस अवसर पर जिला मंत्री प्रशान्त मिश्र ने कहा कि योगीजी का जन्म 5 जून सन 1972 को पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव में हुआ था। योगीजी 1994 में सभी मोह माया त्याग कर संयासी बन गये। जिसके बाद अजयसिंह नेगी का नाम योगी आदित्यनाथ हो गया। जिला संयोजक यदुवीर सिंह चैहान ने कहा कि 1998 में प्रथम बार गोरखपुर के सांसद चुने गये और उनकी लोकप्रियता के बल पर ही आज वह देश के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
वृक्षारोपण और शर्बत की प्याऊ व्यवस्था में अनूप वाष्र्णेय, प्रवीन खंडेलवाल, मनोज शर्मा, दीपक यादव, मोहित कश्यप, हीरालाल, बौबी यादव, प्रशांत प्रताप सिंह, संजीव वाष्र्णेय, हैप्पी आत्रेय, सौरभ शर्मा, तेजवीर सिंह ठेनुआं, नेहनू पंडित आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।