हाथरस। हिन्दू हृदय सम्राट एवं हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना करने वाले परमवीर महाराणा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य पराक्रम के दिन 7 जून को हिन्दूवादी संगठनों द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है और कल हिन्दू साम्राज्य दिवस को हिन्दू जागरण मंच द्वारा ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी की गई है जो कि उ.प्र. के इतिहास में अभी तक कहीं नहीं हुई होगी और विशाल शोभायात्रा झांकियों, सैकडों बाइकों व 4 पहिया गाडियों के साथ शहर भर में निकलेगी।
उक्त जानकारी देते हुए हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य, जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय एवं जिला महामंत्री जितेन्द्र वाष्र्णेय प्रधान ने बताया कि महाराणा छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू समाज में एक नवीन गतिशील धार्मिक-सामाजिक चेतना उत्पन्न की और हिन्दुत्व के उच्च आदर्शों को स्थापित करने के लिए हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना की। शिवाजी महाराज ने 6 जून 1674 को महाराष्ट्र के रायगढ नामक दुर्ग में राज्यारोहण किया और इसी के उपलक्ष्य में हिन्दू समाज द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया जाता है।
उक्त आयोजकों ने दावा करते हुए बताया कि शूरवीर छत्रपति शिवाजी महाराज हिन्दू समाज के गौरव हैं उनके द्वारा किये गये राज्यारोहण पर हिन्दू साम्राज्य दिवस पर कल 7 जून को सुबह 9 बजे से विशाल शोभायात्रा एवं बाइक व वाहन रैली शहर भर में निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में जहां महाराणा छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य झांकी होगी तो आधा खुली जीपें भी शोभायात्रा में शामिल होंगी जबकि सैकडों की संख्या में बाइकें भी शामिल होंगी और पूरा शहर भगवा ध्वज से सजा होगा तो वहीं कार्यकर्ताओं के गले में भगवा दुपट्टा होगा।
विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली आयोजकों ने दावा किया है कि उक्त आयोजित इतने बडे पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है कि अभी तक पूरे उ.प्र. में किसी महापुरूष की जयंती पर नहीं हुआ होगा। उन्होंने समस्त हिन्दू समाज से अपील की है कि वह सभी अपने-अपने दुपहिया वाहनों के साथ कल सुबह 9 बजे अलीगढ रोड स्थित मण्डी समिति पहुंचे जहां से शोभायात्रा शुरू होगी और शहर भ्रमण उपरांत वहीं पर समापन होगा तथा शोभायात्रा उपरांत प्रसादी भी होगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।