हाथरस/सिकन्दराराव। गांव से बाइक पर सवार होकर कस्बा में बाजार करने आ रहे 2 सगे भाईयों को आज सुबह कोतवाली क्षेत्र के एटा जीटी रोड पर एक अज्ञात वाहन रौंदकर भाग गया जिससे 1 भाई की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे भाई को गम्भीर हालत में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भगे निवासी 2 सगे भाई करीब 35 वर्षीय भूरे व 28 वर्षीय मलखान सिंह पुत्रगण लालाराम शर्मा आज सुबह अपनी एक बाइक पर सवार होकर कस्बा में बाजार करने आ रहे थे और तभी रास्ते में एटा जीटी रोड स्थित मण्डी समिति के पास उक्त दोनों भाईयों की बाइक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रौंदकर भाग गया और हादसे में दोनों सगे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना की खबर से हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड लग गई तथा सूचना पाकर वहां पर परिजन व पुलिस भी आ गई और परिजन घायलों को सीएचसी की बजाय प्राइवेट अस्पताल ले गये लेकिन रास्ते में एक भाई 35 वर्षीय भूरे की मौत हो गई जबकि दूसरे भाई मलखान को गम्भीर हालत में आगरा ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार लिखे जाने तक घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी और पुलिस मृतक भूरे के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी कर रही थी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।