Top News

हाथरस- निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण के लिये विशेष अभियान-2017 के संबंध मेंराजनैतिक दलों की बैठक 27 जून को

हाथरस ।  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिये विशेष अभियान-2017 के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में 27 जून 2017 को मध्यान्ह 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की एक बैठक आहुत की गई है। ज्ञातव्य है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान जिले में आगामी 01 जुलाई से 31 जुलाई 2017 तक संचालित किया जायेगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं मंत्री से कहा है कि वह कलक्ट्रेट सभागार में दिनांक 27.06.2017 को मध्यान्ह 12 बजे से अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने