हाथरस । जिले में खतरनाक रासायनिक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था के नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने के लिये जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। डीएम ने जनहित की अनदेखी और कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध कडी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को कडी हिदायत दी है।
गुरूवार को कलक्ट्रेट में सम्पन्न बैठक में जिलाधिकारी ने कारखानों में खतरनाक रसायनों के प्रयोग को जनस्वास्थ्य के लिये बेहद नुकसानदेह बताया। उन्होंने जिले में खतरनाक रसायनों के प्रयोग करने वाले कारखानों का सर्वे करने के लिये श्रम, खाद्य सुरक्षा, उद्योग, वाणिज्यकर तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने जिले में ऐसे उद्योगों,व्यवसाय और कारखानों को चिन्हित करते हुए नियमित रूप से चैकिंग करने के लिये अधिकारियों को हिदायत दी और कहा कि जनहित की अनदेखी और कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाये।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रेखा एस. चैहान ने शासन के निर्देशों की बाबत जानकारी देते हुए जिले में खतरनाक रासायनिक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था के नियमित परीक्षण हेतु जिला क्राईसिस ग्रुप की बैठक के आयोजन, खतरनाक रासायनिक कारखानों में आॅन साईट इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल तथा जिले के आफ साइट इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल करने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैठक में एसडीएम जय प्रकाश, अरूण कुमार, अंजुम बी, ज्योत्सना बंधु, उपायुक्त वाणिज्य कर संजय कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम आरके शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।