Top News

हाथरस- योग दिवस पर सपा ने निकाली साइकिल रैली, रामनारायण काके ने झंडी दिखाकर किया रवाना

हाथरस। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पर्यावरण बचाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए शहर में साईकल रैली सादाबाद गेट से निकाली गई। रैली को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनारायण काके द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर साइकिल चलाते हुए रामनारायण काके ने कहा कि साइकिल चलाने से योग और व्यायाम दोनों ही होते हैं तथा साइकिल बिना किसी प्रदूषण के गंतव्य तक पहुंचाती है। साइकिल सवार नगर के मुख्य बाजारों में होकर तालाब चैराहे पर राममनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर पहंुचे तथा कार्यकर्ताओं ने रोजाना साइकिल चलाने का संकल्प लिया।
रैली में पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल वाष्र्णेय, पूर्व नगराध्यक्ष शिव कुमार वाष्र्णेय, पूर्व जिला         उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, रोहिताश यादव, ठा. गंगासिंह सेंगर, श्रीराम यादव, हैमन्त गौड़, रमेश चन्द्र भारती, इशाक शाह, मो.अस्पाक, गोविंद सिंह सिसौदिया, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, सीताराम सविता, मालिक कुरैशी, गोपाल राठौड़, समसेर खान, राजेश सविता, लाखन सिंह पहलवान, राधाकिशन शर्मा, सुनील दिवाकर, हमीद खान, चै. धर्मवीर सिंह, संतोष सिंह, बलबीर दिवाकर, छोटे लाल दिवाकर, रफीक खान, अतुल कुमार, सुंदरलाल दिवाकर, पंकज कुमार, विपिन कुमार, अशोक कालिया, मल्लन खान आदि कार्यकर्ता शािमल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने