Top News

हाथरस/सासनी- गांव बिजहारी के निकट बाइक की टक्कर से बालक घायल

हाथरस/सासनी। गांव बिजहारी के निकट एक बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दी। जिससे बालक घायल हो गया। घायल का उपचार सीएचसी में कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सासनी क्षेत्र के गांव बिजहारी निवासी संजय का आठ वर्षीय पुत्र अंकेश गांव के बाहर सडक पर पैदल एक दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। जैसे ही अंकेश ने सडक पार की वैसे ही विजयगढ की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अंकेश घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुटगई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गये। घायल का उपचार निजी चिकित्सक से कराया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने