Top News

हाथरस- सोशल मीडिया पर डाले भारत व पाकिस्तान के अश्लील फोटो, हिन्दू युवा वाहिनी ने पुलिस को दी तहरीर

हाथरस। हिन्दू युवा वाहिनी ने हाथरस गेट पुलिस को एक शिकायती पत्र सौपा है जिसमें कहा गया है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने फेसबुक व व्हाटस्प ग्रुप एंव सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें विशेष समुदाय के युवक ने हिन्दू की एक लड़की के फोटो पर अश्लील हरकत करते हुये बनाया गया है। साथ ही भारत व पाकिस्तान के झंडे को लेकर शहर में शान्ति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया है।  हिन्दूओं के अपमान को लेकर आज हिन्दू युवा वाहिनी ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। आरोपी युवक ने फेसबुक पर भारत      विरोधी पोस्टर डाले हैं। इन पोस्टरों को देखकर सामाजिक भावनायें भड़क सकती हैं और शहर की शांत फिजा को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने