Top News

हाथरस- जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर वोटिंग 14 को, डीएम-एसपी ने जिला पंचायत का लिया जायजा, विपक्ष द्वारा अविश्वाश प्रस्ताव लाने पर 14 जून को होना है मतदान

हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ विरोधी पक्ष के जिला पंचायत सदस्यों के साथ अन्य सदस्यों द्वारा मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने को जिलाधिकारी को दिये गये शपथ पत्रों के बाद प्रशासन द्वारा तय की गई 14 जून की तिथि अब नजदीक आ गई है और विश्वास व अविश्वास प्रस्ताव बैठक आयोजित होगी जिसको लेकर प्रशासन द्वारा काफी मुस्तैदी के साथ बैठक की तैयारियां की जा रही हैं।
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने आज जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया और 14 जून को होने वाली वोटिंग को लेकर कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी जसपाल सिंह पंवार को निर्देश दिये। साथ ही एएसपी अरविन्द कुमार, एसडीएम सदर अमिताभ सिंह एंव सीओ सिटी राजेश गौतम भी मौजूद थे। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को लेकर जहां निरीक्षण किया वहीं अधिकारियों को कडी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने