हाथरस । पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जिला एवं ब्लाक स्तर पर अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन किये जाने के लिये जिलाधिकारी ने समय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
शनिवार को कलक्टेट में अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी आयोजन के संबंध में सम्पन्न बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मेला के सफल आयोजन हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये और कहा कि प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार, जिला एवं ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के दौरान पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से जनसामान्य को अवगत कराने और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो से जनसामान्य को अवगत कराने के साथ इन प्रयासों में जनता की भागेदारी सुनिश्चित की जाये।
अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चैहान ने अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी आयोजन के लिये समय से पेयजल, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।
जिला सूचना अधिकारी यतीशचन्द्र गुप्ता ने बैठक में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मनाने हेतु जिला एवं ब्लाक स्तर पर अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किये जाने के संबंध में प्रदेश शासन के निर्देशों की बाबत जानकारी दी। श्री गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लाक स्तर पर आयोजित अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभाग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधायें जनसामान्य का उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होंने बताया कि ब्लाक हाथरस में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन एमजी पालीटैक्निक हाथरस में दिनांक 27 जून से 29 जून तक किया जायेगा। इसी प्रकार ब्लाक मुरसान में मेला जीएसएएस इंटर कालेज में दिनांक 13 जुलाई से 15 जुलाई तक, ब्लाक सादाबाद परिसर में मेला दिनांक 17 जुलाई से 19 जुलाई तक, ब्लाक सहपऊ में मेला जनता इंटर कालेज में 20 जुलाई से 22 जुलाई तक, ब्लाक सिकन्दराराऊ में मेला तहसील परिसर में 24 जुलाई से 26 जुलाई तक, ब्लाक हसायन परिसर में मेला 27 जुलाई से 29 जुलाई तक, ब्लाक सासनी परिसर में मेला 01 अगस्त 03 अगस्त तक और जिला स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में 05 अगस्त से 07 अगस्त 2017 तक प्रातः दस बजे से सांय पांच बजे तक किया जायेगा।
बैठक में सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, एसडीएम जयप्रकाश, अमिताभ यादव, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, तहसीलदार कमलेश गोयल, डीआईओएस जेके मलिक, उपायुक्त उद्योग शरद टंडन, बीडीओ मौहम्मद जाकिर, गरिमा खरे, शैली गोविल, पीओ डूडा अंजू सिंह, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, सीवीओ डा0 डीके शर्मा, एआरटीओ उदय राम, सेवायोजन अधिकारी अशोककुमार गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य डा0 टी. कुमार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राम प्रवेश, डीएसटीओ देवेन्द्र सिंह, पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी श्रीमती डौली सिंह, विकलांगजन विकास अधिकारी प्रतिभा पाल तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।