Top News

हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खुशाली (लाढ़पुर) में किसान को गोली मार कर उतारा मौत के घाट, घटना से भारी हडकम्प

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खुशाली (लाढ़पुर) में आज खेत पर पशुओं के लिये चारा लेने गये व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिये जाने की घटना से भारी हडकम्प मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।
गांव नगला खुशाली निवासी करीब 40 वर्षीय खजान सिंह पुत्र खचेरमल की पुरानी रंजिश चल रही है तथा उस पर 10 दिन पूर्व भी हमला हुआ था लेकिन तब वह बच निकला था। बताते हैं खजान सिंह आज सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी व भाभी के साथ पशुओं के लिये चारा लेने गया तथा उसने अपनी पत्नी व भाभी को तो चारा लेकर भेज दिया और फिर वह चारा लेकर जैसे ही चला तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया और गोली मारकर मौत के घाट उतार कर फरार हो गये।
घटना की खबर से गांव में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई तथा सूचना पाकर सीओ सिटी आर.के. गौतम व थाना प्रभारी अनिल कुमार पहुंच गये तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।  

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने