Top News

हाथरस/सासनी- कन्या इंटर कालेज के निकट से पुलिस ने अवैध हरी लकडियों से भरा टैक्टर पकडा

हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने कन्या इंटर कालेज  के निकट से एक हरी लकडियों से भरे टैक्टर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
  इतवार की देर शाम कस्बा इंचार्ज एसआई पूनम जादौन अपने हमराहों के साथ कस्बा में गश्त पर थीं तभी मोहल्ला पल्टन की ओर से उन्हें अवैध लकडियों से भरा ट्रैक्टर सासनी की ओर जाते दिखाई दिया। जिसे टोकने पर चालक ने टैªक्टर की गति बढा दी। पुलिस ने पीछा कर टैªक्टर को के. एल. जैन इंटर कालेज के निकट से पकड लिया। चालक ने भागने की कोशिश की मगर उसे भी दबोच लिया। और कोतवाली ले आए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व टैªक्टर चालक और उसका साथी पुलिस हिरासत में थे। पुलिस ने टैªक्टर चालक राजवीर पुत्र देवराज निवासी लहौर्रा और उसके साथी का नाम मनोज प्रकाश पुत्र प्रेम सिंह निवासी नगला सरदा बताया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने