Top News

हाथरस- सादाबाद गेट रोड पर चूरन फैक्ट्री व 2 दुकानों के तोड़े ताले, हजारों का माल पार, दुकानदारों में भारी सनसनी

हाथरस। शहर में गर्मी के मौसम में भी चोरी की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं और बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने 2 दुकानों व एक चूरन फैक्ट्री के ताले चटका कर सनसनी फैला दी है तथा हजारों का माल चोरी कर ले गये। उक्त घटनाओं से दुकानदारों में भारी सनसनी फैल गई है।
शहर के सादाबाद गेट रोड पर बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने सीकनापान गली निवासी गोपाल बाबू पुत्र कैलाशचन्द्र की चूरन फैक्ट्री एस.एस. प्रोडक्ट के ताले चटका कर अलमारी में रखी करीब 5 हजार रूपये की कीमत की खेरीज तथा मशीनों के पार्टस आदि हजारों रूपये का सामान चोरी कर ले गये। चोरों ने इनसे थोड़े पहले बस स्टैन्ड फूलगंज निवासी अकबर खां पुत्र बन्ने खां की चना चिराब की दुकान के ताले चटका कर 5 सौ रूपये की खेरीज व एक मोबाइल को चोरी कर ले गये जबकि इनके पड़ोस में बांके भवन निवासी संजय पुत्र भगवान स्वरूप की मित्तल घी स्टोर की दुकान के चोरों ने ताले तोड़ लिये लेकिन कुछ ले जा नहीं पाये।
उक्त घटनाओं का आज सुबह जब लोगों को पता चला तो मौके पर भीड लग गई और दुकानदार अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिन्तित दिखे। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने