हाथरस। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने सासनी ब्लाक के आधा दर्जनभर विद्यालयों को औचक निरीक्षण कर विद्यालयों को हाल देखा। पू0मा0वि0 नगला सिंह सासनी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में पंजीकृत 169 छात्र/छात्राओं के सापेक्ष 73 छात्र/छात्रायें उपस्थित थे। एम0डी0एम0 में सब्जी-चावल बनवाये गये थे। निर्देष दिये गये कि पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष छात्र उपस्थिति संख्या बढ़ायी जाये, छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाया जाये, षैक्षिक कलैण्डर के अनुसार षिक्षण कार्य कराया जाये, कक्षायें अलग-अलग बैठाया जाय, एस0एम0सी0 की बैठक कराकर उसका अंकन संबंधित पंजिका में किया जाय, रसोई-घर की साफ-सफाई करायी जाये, एम0डी0एम0 किचिन को साफ-सुथरा रखा जाय। प्रा0वि0 नगला सिंह सासनी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। प्रा0 वि0 न0 सेवा सासनी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। प्र0अ0 प्रमोद चन्द्र त्रिगुणायत के बारे में बताया गया कि वे दि0 19, 20 मई 2017 को आ0 अवकाश पर हैं किन्तु उपस्थिति पंजिका में उक्त प्र0अ0 का अवकाश अंकित नहीं किया गया था। प्रमोद चन्द्र त्रिगुणायत प्र0अ0 का दो दिन का वेतन काटने के आदेश पारित किये जाते हैं। निरीक्षण के समय श्रीमती गीता सोलंकी स0अ0 एवं रसोईया आपस में बातें कर रहीं थीं। एक रसोईया विद्यालय के बरामदे में सो रही थी। विद्यालय में एक भी छात्र/छात्रा उपस्थित नहीं थे। निरीक्षण के समय पाया गया कि विद्यालय में जाले लगे हुये थे। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई नहीं करायी गयी थी। समय-सारणी नहीं थी। शिक्षक डायरी नहीं बनायी गयी थी। विद्यालय परिसर में जगह-जगह पर कूडा-करकट पड़ा हुआ था। निर्देश दिये गये कि छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाया जाये, शैक्षिक कलैण्डर के अनुसार शिक्षण कार्य कराया जाये, कक्षायें अलग-अलग बैठाया जाय, एस0एम0सी0 की बैठक कराकर उसका अंकन संबंधित पंजिका में किया जाय, रसोई-घर की साफ-सफाई करायी जाये, एम0डी0एम0 किचिन, विद्यालय परिसर, कक्षाओं को साफ-सुथरा रखा जाय। प्रा0वि0 गोपालपुर सासनी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। रसोई घर की खिड़की पर जाली नहीं लगी हुयी थी। शौचालय बंद थें, जिन्हे खुलवाकर देखने पर पाया गया कि वे खराब हैं। विद्यालय की छात्र/छात्रायें खुले में शौचालय हेतु जाते हैं। शैक्षिक गुणवत्ता निम्न स्तर की थी। अधिकांश छात्र/छात्रायें यूनीफार्म में नहीं थे। निरीक्षण के समय पायी गयी स्थिति से स्पष्ट है कि प्र0अ0 द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके लिये विनोद कुमार प्र0अ0 के माह मई 2017 के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी जाती है। निर्देश दिये गये कि छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाया जाये। पू0मा0वि0 गोपालपुर सासनी विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
हाथरस/सासनी- बीएसए ने किया सासनी ब्लाक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षकों का रोका बेतन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।